असम-मिजोरम सीमा पर फिर भड़की हिंसा, मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को फिर से हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथ्राव करने के साथ हवाई फायरिंग भी की है। इतना ही सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की है।