x

असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़की, असम के 6 पुलिसकर्मियों की जान गई, 50 से अधिक घायल

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: PTI

सीमा विवाद को लेकर कल असम-मिजोरम सीमा पर हिंसा भड़की। मिजोरम की ओर से उपद्रवियों और पुलिस की गोलीबारी में असम के कछार में 6 पुलिसकर्मियों की जान गई और 50 से अधिक घायल हुए। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने वीडियो ट्वीट करके कहा- 'असम के पुलिसकर्मियों की मौत का मिजोरम के उपद्रवियों और जवानों ने जश्न मनाया।' जब दोनों पक्षों के अधिकारी बातचीत कर रहे थे, तब उपद्रवियों ने अचानक गोलीबारी की।