आम चुनाव के पहले चरण में यूपी में दिखा जोश, आंध्र प्रदेश में हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Aaj tak
आम चुनाव के लिए पहले चरण में गुरुवार को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और 4 राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ. वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुईं तो कुछ जगहों पर EVM में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई. आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में वोटिंग के दौरान झड़प में TDP और YSR के 1-1 कार्यकर्ता की मौत हो गई. वहीं यूपी की 8 सीटों पर 60% मतदान हुआ.
