चेन्नई में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में हिंसक झड़प, 4 कार्यकर्ता घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India Tamil
चेन्नई में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में दो समूहों में बीती रात जमकर हंगामा हुआ। हिंसक झड़प टीएनसीसी कोषाध्यक्ष और नंगुनेरी विधायक रूबी आर. मनोहरन के समर्थकों के बीच हुई। झड़प में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। दरअसल, चुनाव परिणामों की घोषणा से क्षुब्ध मनोहरन के समर्थक पांच बसों में सवार होकर पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके बाद यह सारा बवाल हुआ।
