वीरेश कुमार भवरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, चुनाव की घोषणा से पूर्व बड़ा बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: asia net news
चुनाव की घोषणा से पूर्व पंजाब में नए डीजीपी की नियुक्ति हुई। पंजाब में डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह अब वीरेश कुमार भवरा लेंगे। वीरेश कुमार भवरा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बता दें यूपीएससी ने पंजाब में नए डीजीपी के लिए 3 आईपीएस अधिकारियों (दिनकर गुप्ता, वीरेश कुमार भवरा और प्रबोध कुमार) के नाम पर विचार किया था। इनमें मौजूदा डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल नहीं था।
