वीजा भ्रष्टाचार मामला: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम के करीबी रमन को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The trendy news
वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने देर रात पूछताछ के बाद पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को गिरफ्तार किया। उससे एक हार्डड्राइव बरामद हुई जिसमें 50 लाख के लेन-देन का लेखा-जोखा था। सीबीआई के मुताबिक पी चिदंबरम के केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए कार्ति ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर 263 चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाया था। मामले में जांच जारी है।
