विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे। चुनाव परिणामों के बाद करीब एक हफ्ते तक चली उठापटक के बाद भाजपा हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आदिवारी नेता साय कुनकुरी विधानसभा से आते हैं। वो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ विधायक और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वो मंत्री रहे थे। उन्हें संघ और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं।