एआईएडीएमके का महासचिव बनने की मांग वाली वीके शशिकला की याचिका खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई की एक कोर्ट ने एआईएडीएमके का महासचिव बनने की मांग वाली वीके शशिकला की याचिका खारिज की। उन्होंने पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल, जयललिता की मौत के बाद दिसंबर, 2016 में शशिकला एआईएडीएमके की अंतरिम महासचिव बनी थीं। लेकिन 15 फरवरी, 2017 में आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार होने के बाद उन्हें चार साल की जेल हुई।
