व्लादिमीर पुतिन ने 5वीं बार ली राष्ट्रपति पद की शपथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
रूस में व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को 5वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ के लिए राजधानी मास्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया था। पुतिन महल के गलियारों से होते हुए अलंकृत सेंट एंड्रयू हॉल तक गए और वहां शपथ लेने के बाद अपने देश के नाम एक संक्षिप्त संबोधन दिया। शपथ ग्रहण समारोह का अमेरिका, ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बहिष्कार किया था। शपथ के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।