बिहार के बोधगया में तिब्बत की निर्वासित सरकार के लिए पड़े वोट, 14 अप्रैल को आएंगे परिणाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tibetsun
बोधगया में तिब्बती समुदाय ने तिब्बती बौद्ध मठ में बनाये गए मतदान केंद्र में रविवार देर शाम तक केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया। निर्वासित तिब्बती संसद के 45 सदस्यों के लिए भी वोटिंग हुई। दुनियाभर में हुई वोटिंग का परिणाम 14 अप्रैल को आएगा। राष्ट्रपति पद के लिए पेन्पा त्सेरिंग और औकात्संग केलसांग दोर्जी के बीच मुकाबला है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बत की निर्वासित संसद का मुख्यालय है।
