पश्चिम बंगाल, असम समेत तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए मतदान शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल, असम समेत तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए आज विभिन्न चरणों में मतदान शुरू हुआ। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सभी सीटों पर वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में तीसरे जबकि असम में आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों, असम में 40 सीटों, केरल की 140 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।
