यूपी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज यूपी पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाए गए। बता दें लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में आज वोटिंग हो रही है।
