यूपी में दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी, उत्तराखंड और गोवा में भी मतदान जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी में दूसरे चरण में गन्ने की खेती के लिए मशहूर नौ जिलों की 55 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2 करोड़ मतदाता करेंगे। 2017 विधानसभा चुनाव में 55 में से 38 पर भाजपा जीती थी। इसके अलावा उत्तराखंड और गोवा की सभी सीटों पर आज ही मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
