यूपी में छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम योगी ने डाला वोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
यूपी में छठे चरण का मतदान शुरू हुआ। 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। बस्ती, संतकबीर नगर, अम्बेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज में मतदान होगा। चरण में ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की किस्मत का भी फैसला होगा क्योंकि वह गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने वोट डाला। इससे पहले सीएम ने जनता से मतदान की अपील की।
