राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मतदान किया। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और तब पता चलेगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। वहीं, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी आदिवासी समुदाय से हैं।
