यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी, सीतापुर में भारी पुलिस बल तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए आज वोटिंग जारी है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा 34 फीसदी मतदान हुआ। बरेली में 10 बजे तक 19 और गोरखपुर में 21 प्रतिशत वोटिंग हुई। सीतापुर में एमएलसी चुनाव को लेकर जिला पंचायत गेट पर भारी पुलिस बल तैनात है।
