बंगाल में मतदान जारी, पीएम मोदी ने वोटर्स से की रिकॉर्ड मतदान की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान आज पीएम मोदी ने वोटर्स, खासकर युवाओं और महिलाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट किया- आज पश्चिम बंगाल चुनावों के चौथे चरण की शुरुआत हुई, लोगों से आग्रह है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। मैं विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करूंगा।
