x

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आज सुबह साढ़े सात बजे से मतदान हुआ शुरू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक शहर के 694 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इस बार 6,33,481 मतदाता 35 वार्डों में 203 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 3,32,181 पुरुष, 3,01,280 महिला और 20 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने निगम चुनाव चंडीगढ़ नामक मोबाइल एप बनाया है, जिस पर पोलिंग स्टेशन, उम्मीदवार की जानकारी जैसी जानकारी मिलेगी।