जापान के अगले पीएम होंगे फुमियो किशिदा, सत्तारूढ़ पार्टी के नए नेता चुने गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने आज टोक्यो होटल में हुई वोटिंग के जरिए फुमियो किशिदा को नया नेता चुना। किशिदा ही जापान के अगले पीएम होंगे। दरअसल, जापानी पीएम योशीहिदे सुगा ने कहा कि वो एक वर्ष बाद बतौर एलडीपी नेता 29 सितंबर को पार्टी के नए नेता बनने के बाद पद छोड़ देंगे। एलडीपी के चुने गए नेता का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय ही होता है। संसदीय चुनाव के लिए अगले महीने मतदान होगा।
