यूपी के 18 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज यूपी के 18 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होगा। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 51,176 पोलिंग बूथ पर 3,16,46,162 वोटर्स वोट डालेंगे। 18 जिला पंचायतों के 779 वार्डों में और 11,749 क्षेत्र पंचायत के 19,313 वार्डों में 71,418 उम्मीवादर चुनाव लड़ रहे है। 14, 789 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 1,08,562 और ग्राम पंचायतों के 1,86,583 वार्डों में 1,07,283 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
