त्रिपुरा में 16 फरवरी तो मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian express
चुनाव आयोग ने बुधवार को त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। इन चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है। तीनों राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60-60 है।
