बंगाल में दूसरे चरण के तहत 30 सीटों के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम पर टिकीं निगाहें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free Press Journal
आज से पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 30 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। नंदीग्राम में ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच चुनावी मुकाबले पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं। इस बीच मतदाताओं में भी वोटिंग को लेकर काफी उत्साह नजर आया। ममता बनर्जी पिछले चार दिनों से नंदीग्राम में डेरा डाली हुई हैं। अधिकारी ने 2016 में इस सीट से जीत हासिल की थी।
