बंगाल में चौथे चरण के तहत 15,940 मतदान केंद्रों पर 44 सीटों के लिए मतदान शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के तहत 44 सीटों पर मतदान शुरू हुआ। 15,940 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। कोरोना फ्री और शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां कीं। इस बीच कूचबिहार के सीतलकुची और साउथ 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट होने की खबरें हैं। वहीं, भांगर में टीएमसी दफ्तर पर हमले की खबर है। राज्य के कई अन्य इलाकों में भी हिंसा भड़की।
