बिहार में 34 जिलों में पंचायत चुनाव लिए आज सुबह से वोटिंग शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
बिहार में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,161 पदों के लिए आज सुबह से वोटिंग शुरू हुई। जितिया पर्व के कारण महिला सुबह से ही पहुंचने लगी हैं। भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत बिहार के 34 जिलों में व्रती महिलाएं भी वोट देने के लिए पहुंची हैं। वे सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगी और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।
