चार राज्यों की 16 सीटों पर मतदान आज, सुरक्षा चाक-चौबंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: reuters
राज्यसभा चुनाव में शेष बचीं चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान की 16 सीटों पर मतदान शुक्रवार को होगा। अतिरिक्त उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प होगा। इनमें से चार सीटों पर क्रॉस वोटिंग व विधायकों की खरीद-फरोख्त पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों में से 41 पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
