आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए मतदान जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। कुल 35.45 लाख मतदाता रामपुर में 6 तो आजमगढ़ में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। अखिलेश यादव ने कटेहरी से विधायक बनने पर आजमगढ़ तो आजम खां ने रामपुर से विधायक बनने पर रामपुर लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दिया था। इसलिए इन सीटों पर उप-चुनाव हो रहे हैं।
