कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ पर की पूजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्नाटक में 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। राज्य में 5.3 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, इनमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान करेंगे। राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। राज्य में 2.66 करोड़ पुरुष और 2.63 करोड़ महिलाएं हैं।
