लोकसभा की 3 और विधानसभा की 30 सीटों पर 30 अक्टूबर को होगा मतदान, 2 नवंबर को होगी मतगणना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में 3 संसदीय व 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी किया। यहां 30 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव के अलावा मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। अलग-अलग राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। दो नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है।
