संसद में पीएम इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज होगी वोटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
आज पाकिस्तानी संसद में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। अविश्वास प्रस्ताव से पहले बीते दिन देश के नाम संबोधन में इमरान ने कहा कि हमारे देश के लिए मेरा संदेश है कि मैं आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। वहीं, विपक्ष ने देशभर में रैलियां करने की योजना बनाई है। विपक्ष इस्लामाबाद में साझा रैली भी निकाल सकता है।
