जाति-धर्म के चक्रव्यूह में फंसे वानखेड़े को मिला एससी आयोग का समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
एनसीबी की विजिलेंस टीम जहां समीर वानखेड़े के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में जुटी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक उनके धर्म और जाति पर सवाल उठाकर घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन सबके बीच समीर वानखेड़े को थोड़ी राहत तब मिली जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हलदर और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उनका समर्थन किया।
