100 चुनाव हारकर बनाना चाहते हैं रिकॉर्ड, यूपी चुनाव पर भी टिकी नजरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आगरा में एक ऐसे शख्स हैं, जो 93 बार चुनाव लड़ चुके हैं और हर बार उन्हें हार ही मिली है। अब उनकी मंशा 100 बार चुनाव में हारकर रिकॉर्ड बनाने की है, जिसके लिए उनकी नजरें यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी टिकी हैं। बता दें ये शख्स हैं आगरा के रहने वाले 75 वर्षीय हसनूराम आंबेडकरी, जो खुद को डॉ. भीमराव अंबेडकर का अनुयायी बताते हैं।
