प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बताया है कि उन पर प्रियंका गाधी से एमएफ हुसैन की एक पेंटिंग खरीदने का दबाव बनाया गया था। गांधी परिवार ने इससे मिले पैसे का इस्तेमाल न्यूयॉर्क में सोनिया गांधी के इलाज के लिए खर्च किया था। ED की तरफ से विशेष अदालत में दायर चार्जशीट से यह जानकारी निकलकर सामने आई है। बता दें कि मार्च, 2020 में गिरफ्तारी के बाद से कपूर न्यायिक हिरासत में हैं।