श्रीलंका के हालात पर भारत भी बनाए हुए है नज़र, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद तमाम भारतीय भी श्रीलंका में रह रहे अपने परिचितों को लेकर फिक्रमंद हैं. ऐसे में भारत लगातार हालात पर करीब से नज़र बनाए हुए है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चयुक्त के साथ लगातार सम्पर्क में हूं. हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
