x

पाकिस्तानी संघीय मंत्री की अजीबोगरीब सलाह- महंगाई से बचना है तो रोटियां कम खाएं, चाय में चीनी कम डालें

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Yogase

पाकिस्तान के संघीय मंत्री अली अमीन गंडापुर ने पाकिस्तान के लोगों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे चाय में चीनी कम डालें और रोटियां कम खाएं। पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान मामलों के संघीय मंत्री गंडापुर ने पाकिस्तान में महंगाई पर होने वाली बहस पर टिप्पणी करते हुए सवाल किया कि यदि मैं चाय में चीनी के सौ दाने डालता हूं और नौ दाने कम डाल दूं, तो क्या वह कम मीठी हो जाएगी?