पश्चिम बंगाल: छापेमारी करने गए बिहार पुलिस के SHO की पीट-पीटकर हत्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में भीड़ ने बिहार पुलिस के एक अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बिहार के किशनगंज टाउन थाने के SHO अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ बाइक चोरी के मामले के सिलसिले में छापेमारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौत हो गई।