पं. बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला, TMC पर लगाया आरोप
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: zeenews
मंगलवार देर शाम पश्चिम बंगाल में BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और हेमंद बिस्वा के काफिले पर हमला हुआ है. जानकारी के मुताबिक BJP कार्यकर्ताओं का काफिला जब पश्चिम मिदिनापुर स्थित खेजुरी इलाके से गुजर रहा था उसी समय ये हमला हुआ. हमले में 2 वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं BJP ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमला कराने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी होने पर CRPF मौके पर पहुंची.
