पश्चिम बंगाल हिंसा में की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, सीबीआई ने आरोपी को दबोचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के एक मामले की जांच के सिलसिले में उत्तर 24 परगना जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि 2 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की मां की हत्या के आरोपी रतन हल्दर को जगदल इलाके से पकड़ा गया है।
