पश्चिम बंगाल: राजभवन के बाहर भेड़ों के झुंड के साथ प्रदर्शन, राज्यपाल ने मांगा स्पष्टीकरण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
नारदा स्टिंग टेप मामले में ममता बनर्जी सरकार के दो मंत्री सहित चार नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्रवाई की मंजूरी दिए जाने के विरोध में मंगलवार को सिटीजन अगेंस्ट डर्टी पॉलिटिक्स एंड करप्शन संगठन ने कोलकाता में राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके संगठन के प्रतिनिध भेड़ों का झुंड साथ लेकर पहुंच गए। इस मामले को लेकर अब राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने पुलिस महानिदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है।