पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण का मतदान शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों पर 39 महिलाओं समेत 319 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। यह चरण टीएमसी के लिए महत्वपूर्ण है। पिछली बार इसने 45 में से 32 सीटें जीती थीं। पांचवें चरण में एक करोड़ से अधिक लोग अपने मतदान अधिकार का उपयोग करेंगे।
