फेफड़ों में संक्रमण के चलते साधन पांडे आइसीयू में भर्ती, बंगाल सरकार में हैं उपभोक्ता मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बंगाल सरकार में उपभोक्ता मंत्री साधन पांडे की तबीयत बिगड़ी। उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के चलते आइसीयू में भर्ती कराया गया है। 70 वर्ष के साधन पांडे की बेटी श्रेया ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ थी और खांसी थी। इसके बाद देर रात उन्हें एंबुलेंस के जरिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 9 बार विधायक रहे पांडे निमोनिया से भी पीड़ित हैं।
