x

तीरथ सिंह रावत के इस्तीफ़े की असल वजह क्या थी?

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

उत्तराखंड में अब नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गयी है। जल्द ही नए सीएम के नाम पर मुहर लग जायेगी। महज 114 दिनों बाद ही सीएम तीरथ सिंह रावत की विदाई हो गयी। तीरथ सिंह रावत की विदाई के पीछे कई कारणों को गिनाया जा रहा है। हालांकि, खुद तीरथ ने अपनी विदाई की के पीछे सांविधानिक संकट बताया, लेकिन इसकी पटकथा उनके विवादित बयानों ने भी लिख दी।