राज ठाकरे के बेटे को टोल प्लाजा पर रोका तो एमएनएस कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महाराष्ट्र के नासिक में राज ठाकरे की पार्टी महा नवनिर्माण सेना के समर्थकों ने एक टोल प्लाजा में तोड़-फोड़ कर दी। घटना रविवार रात 2 बजकर 30 मिनट की है। दरअसल, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शनिवार को मुंबई जा रहे थे। इस दौरान रात में लगभग 9.15 बजे सिन्नार में गोंडे टोल प्लाजा पर फास्टैग में गड़बड़ी के चलते उन्हें कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।