आज बाइडन कोशिश करेंगे कि यूक्रेन पर रूसी हमले का विरोध करे भारत- व्हाइट हाउस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय प्रधानमंत्री पर इस बात को लेकर दबाव बनाएंगे कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाएं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने आज होने वाली बैठक को लेकर ये जानकारी दी। बता दें युद्ध पर भारत के तटस्थ रुख को लेकर अमेरिका चिंतित हैं। हालांकि, रूस ने भारत के रुख की सराहना की।
