अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंक का अड्डा, यूएनएससी में 13 सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
यूएनएससी में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया कि अफगानिस्तानी जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश पर हमला करने, धमकाने या आतंकवादियों की पनाह के लिए नहीं होगा। बता दें भारत इस समय यूएनएससी का अध्यक्ष है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने प्रस्ताव पेश किया था। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के 13 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि रूस और चीन ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।
