शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले पर 26 वर्षीय एक युवती ने बृहस्पतिवार को बलात्कार का आरोप लगाया वहीं सांसद ने इसका खंडन किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि महिला ने मुंबई के साकीनाका थाने में शेवाले के विरुद्ध बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के अनुसार, अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई और पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू नहीं की।
