नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी की महिला मुस्लिम पार्षद का इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news track live
पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में राजस्थान के कोटा में वार्ड 14 की बीजेपी की महिला पार्षद तबस्सुम मिर्जा ने पार्टी से इस्तीफा दिया। तबस्सुम मिर्जा ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। मौजूदा हालातों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में विफल रही है, जो नबी की अलोचना कर रहे हैं।
