उडुपी मामले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कर्नाटक के चर्चित उडुपी मामले में बेंगलूरु पुलिस ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता शकुंतला को गिरफ्तार किया है। शकुंतला पर आरोप लगा है कि उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए विवादित पोस्ट किया था। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 25 जुलाई को एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस ने भाजपा पर उडुपी मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।
