x

तालिबान से महिलाएं सहमीं, समेट रहीं अपना काम, सोशल मीडिया अकाउंट कर रहीं डिलीट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

काबुल पर तालिबान के कब्जे को 4 दिन ही बीते हैं पर अफगानी महिलाएं सहमीं। सड़कों पर उनकी मौजूदगी कम हुई। महिलाएं सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर रही हैं। वो अपना कामकाज समेट रही हैं। महिला पत्रकारों ने कंप्यूटरों से फाइलें साफ कर दी हैं तो ब्यूटीशियनों ने सैलून के बाहर पोस्टर हटा दिए हैं। महिला डॉक्टर पुरुषों को देखने से कतराने लगी हैं। महिलाओं ने बुर्का पहनना शुरू किया।