दिल्ली में आज महिलाएं चलाएंगी किसान संसद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the quint
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शनकारी किसान महिला किसान संसद का आयोजन करेंगे। महिला किसान संसद में भाग लेने के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों की महिलाएं जंतर-मंतर पहुंचेंगी। किसान संसद में कॉरपोरेट भारत छोड़ो का नारा देते हुए महिला किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी। किसान संसद का सोमवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिन किसान संसद में ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया जाएगा।