9/11 या एक और 26/11 नहीं होने दे सकती दुनिया: यूएनएससी में एस. जयशंकर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News9live
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएनएससी में कहा कि दुनिया अब न्यूयॉर्क की तरह 9/11 या एक और 26/11 नहीं होने दे सकती। उन्होंने पकिस्तान पर 24 घंटे में दूसरी बार हमला बोला। पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, आतंकवाद के समकालीन केंद्र अब भी सक्रिय हैं। सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला।
